सभी आर्डर पर 300 रुपए की छूट 🎉🎁

vrishchik

वृश्चिक वार्षिक राशिफल २०२१। Vrishchik Rashifal 2021। Scorpio Horoscope 2021 In Hindi

वृश्चिक राशिफल 2021 के अनुसार (scorpio horoscope 2021) in hindi वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा करियर की दृष्टि से साल 2021 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

सालभर राहू वृश्चिक राशि के सप्तम भाव में बैठेंगे जिससे आपके लिए उतार-चढ़ाव बने रहने वाले हैं। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए वरना नौकरी पर खतरा आ सकता है।

आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। हालांकि, साल की शुरुआत में थोड़ा खर्च हो सकता है लेकिन आप धन कमाने में सफल रहेंगे। इस साल आप कोई सालों पुराना विवाद सुलझा पाएंगे। वर्ष 2021 में प्रतियोगिता परीक्षा में सफल परिणाम मिलने के योग हैं। शिक्षा के साथ-साथ प्रोफेशनल क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

वर्ष 2021 मे वृश्चिक राशि के पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस मामले में अशान्ति हाथ लग सकती है। अपने माता-पिता का ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत बिगड़ सकती है। खासतौर पर अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें।

इसके अलावा साल 2021 आपके लिए बेहतर रहेगा। लव लाइफ में छोटी सि बात भी किसी बड़ी बहस का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों में बहुत उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। शनि देव की पंचम भाव में दृष्टि के कारण आप दोनों के बीच प्यार भी बहुत बढ़ेगा।

सेहत के मामले में अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान दें वरना आपको कोई बीमारी घेर सकती है जिससे जल्दी निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सावधान रहें और रोज एक्सरसाइज करें।

वृश्चिक राशिफल 2020 करियर

साल की शुरुआत में आप इस बात पर ध्यान देंगे कि आपके करियर के लिए क्या सही है। शुक्र के धनु राशि में 4 जनवरी को आने के कारण ऐसा होगा।

नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं तो आप दिल और दिमाग से इस सपने के पूरा होने की उम्मीद करेंगे। आप अपने काम में संतुलन ला पाएंगे। ऑफिस का काम घर लेकर नहीं आएंगे जिससे आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन आएगा।

फरवरी में आप अपने काम को लेकर बहुत सीरियस होंगे। अगर आप अपने साथ काम करने वाले लोगों या अपने सीनियर्स को प्रभावित करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय बिल्कुल सही है।

6 अप्रैल से आपको कई अवसर मिलेंगे। इस समय गुरु के मकर राशि में आने पर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत यक्तिव रहने वाले हैं। आपके सामने करियर के कई विकल्प खुलेंगे। इन सभी में आप खुद को साबित कर पाएंगे।

जनवरी से फरवरी के मध्य, मार्च और अप्रैल के मध्य से लेकर जून और जुलाई तक का समय आपके लिए बहुत मुश्किल होगा। यही वजह है कि पहले 6 महीनों में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा।

कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले पूरी तैयारी कर लें। इस समय ऐसा कोई भी काम करने से बचें जिससे आपके हाथ से नौकरी जाने का खतरा हो।

हालांकि, जुलाई के बाद चीजें बेहतर होंगी और अगस्त का महीना आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय आप खुद कोशिश करने के लिए तैयार रहेंगे और नई अप्रोच से आपको सफलता मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई के महीने में नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। साल के अंत में विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। मार्च से अक्टूबर के महीनों में भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 2021 आर्थिक स्थिति

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल 2021अच्छा साबित होगा। साल की शुरुआत में आपका थोड़ा खर्च हो सकता है। हालांकि, कानूनी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कोई कानूनी केस चल रहा है तो आपके पक्ष में निर्णय हो सकता है। इस साल आपको सरकार की ओर से भी कुछ लाभ मिल सकता है। लंबे समय से पैसे जोड़ने की सोच रहे हैं तो इस काम में आपको ज्यादा सफलता नहीं मिल पा रही टहि तो इस साल आपका यह काम भी बन सकता है।

हालांकि, अप्रैल से सितंबर का समय चुनौतीपूर्ण होगा। इस समय खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष धार्मिक कार्यों में बहुत खर्चा हो सकता है। किसी शुभ के कारण घर में खर्चे बढ़ सकते हैं। अप्रैल, जुलाई, अगस्त और दिसंबर के शुरुआती दिन आपको विशेष लाभ देंगे।

वृश्चिक राशिफल 2021 शिक्षा

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सालभर छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी एमहंत करनी पड़ेगी। मेहनत और लगन से ही आपके सपने सच हो पाएंगे। साल की शुरुआत का समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा साबित होगा।

जनवरी से अप्रैल और सितंबर के मध्य से नवंबर तक का समय उच्च शिक्षा ले रहे जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन महीनों में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को जनवरी, अप्रैल, जून और सितंबर में कुछ बेहतर परिणाम मिल सकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की दिशा में आपके प्रयास और मेहनत ही सफलता दिला सकता हैं।

वृश्चिक राशिफल 2021 पारिवारिक जीवन

इस वर्ष 5 जनवरी को बुध के मकर राशि में आने पर आपकी एनर्जी बढ़ेगी जो आपके दोस्त और रिश्तेदार भी महसूस करेंगे। इस समय अपने करीबियों से अपने दिल की बात जरूर करें। इससे आप बिगड़े हुए रिश्तों को संभाल सकते हैं।

21 फरवरी को शुक्र के कुंभ राशि में आने पर मां के प्रति आपके प्रेम में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद मार्च की 11 तारीख को बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर आपको माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय परिवार के नियमों में खुद को बहुत बंधा हुआ पाएंगे।

पिता की सेहत खराब होने का डर सता सकता है। 25 जुलाई को बुध के कर्क राशि में आने पर आपकी पिता के साथ गहरी दोस्ती हो सकती है। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे को ज्यादा अच्छे से जान पाएंगे।

शुक्र के 11 अगस्त को कन्या राशि में आने पर परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। किसी नए सदस्य काअ आगमन हो सकता है। इस समय आप थोड़ी उलझन में भी रह सकते हैं।

आपको समझ नहीं आएगा कि कौन सच में आपके दिल के करीब है और कौन दूर है। खुद को थोड़ा समय दें। इस समय दोस्ती के मायने बदल सकते हैं। दोस्त दूर जा सकते हैं और दुश्मनी दोस्तों में बदल सकती है।

आपके मित्र कोई योजना बनाकर आपके पास आ सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक राशिफल 2021 वैवाहिक जीवन और संतान पक्ष

वृश्चिक वैवाहिक राशिफल 2021 के अनुसार राहू आपकी राशि के सप्तम भाव में सालभर रहेंगे। इसकी वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव आ  सकते हैं।

22 फरवरी से 14 अप्रैल तक का समय मुश्किल हो सकता है। पार्टनर के साथ गंभीर बहस हो सकती है जिससे परिस्थिति और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी।

इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का असर भी आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। मई के महीने में सावधान रहने की जरूरत है। छोटी सि बात भी बड़ी बहस और झगड़े का रूप ले सकती है।

इस समय को शांति से गुजारने की कोशिश करें। जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून और अक्टूबर के महीने आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभ रहेंगे। इस समय आप दोनों के बीच खूब प्यार बढ़ेगा। जितना हो सके अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।

अगस्त के महीने में जीवनसाथी की ओर से कोई लाभ मिल सकता है। इसके अलावा मार्च के महीने में आपके पार्टनर को भी कोई फायदा हो सकता है।

संतान पक्ष को लेकर वृश्चिक राशि के लोगों के बच्चों के लिए अप्रैल तक का समय अच्छा रहेगा। इसके बाद उन्हें सितंबर से नवंबर के महीनों में कोई उपलब्धि मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 2021 लव लाइफ

वृश्चिक राशि के लोगों की लव लाइफ में इस साल उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इस वर्ष शनि देव की पंचम भाव में दृष्टि होने के कारण आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। हालांकि, जो पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उनका रिश्ता और गहरा और मजबूत हो सकता है।

सिंगल जातकों को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। आपका अपने पार्टनर से विश्वास उठ सकता है इसलिए बेहतर होगा कि समय पर अपने बीच आई गलतफहमियों को दूर कर लें।

अपने रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को ना आने दें। अप्रैल और सितंबर का महीना वृश्चिक राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए थोड़ा अशुभ साबित हो सकता है। किसी वजह से आप दोनों को एक-दूसरे से दूर भी जाना पड़ सकता है।

ऐसी स्थिति में एक-दूसरे से बात करते रहें। मार्च में शुक्र के आपके पंचम भाव में आने पर रिश्ते में खूब प्यार बढ़ेगा। शुक्र इस भाव में अप्रैल तक रहने वाले हैं।

हालांकि, अप्रैल के अंत में आप दोनों के बीच मतभेद भी पैदा हो सकते हैं। सितंबर के बाद का समय शादी में बंधन में बंधने के लिए सही है। परिवार भी आपके फैसले का दिल खोलकर स्वागत करेंगें।

वृश्चिक राशिफल 2021 सेहत

वृश्चिक राशिफल सेहत 2021 की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। इस वर्ष सेहत सामान्य रहेगी लेकिन केतु के वृश्चिक राशि में होने के कारण समय-समय पर शारीरिक पीड़ा उठानी पड़ सकती है।

खाने-पीने की आदतों पर ध्यान दें और ऑयली चीजों से दूर रहें। अगर इस साल किसी बीमारी ने घेर लिए तो लंबे समय तक पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे।

किसी भी चीज को नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें। जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई के महीने खासतौर पर आपके लिए मुश्किल रहेंगे। बाकी के महीनों में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए उपाय

आप मूंगा रत्न पहनें और रोज माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। घर पर रुद्राभिषेक पूजन करें। सूर्य देव को रोज तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं। इससे आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मूंगा रत्न ऑर्डर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free shipping in All over India

On all orders

Easy 7 days returns

7 days money back guarantee

100% Genuine & Certified Products

Offered in the country of usage

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa