सभी आर्डर पर 300 रुपए की छूट 🎉🎁

राशि वार्षिक राशिफल २०२१ Taurus Rashifal 2021 Tauras horoscope 2021 in hindi

वृषभ राशिफल 2021 । Vrishabha Rashifal 2021। Taurus Horoscope 2021 in Hindi

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार आपके लिए यह साल चुनौतियों से भर रहेगा। हालांकि, इन समस्याओं को दूर करते हुए आप अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवार पाएंगें। मेहनत से सफलता पाने में आसानी होगी। वृषभ राशि के जातकों को जीवन मे संतुलन चाहिए होता है ओर अगर आप इस साल कोशिश करें तो ऐसा हो सकता है।

इस साल आपको सही निर्णय लेने की कोशिश करनी है। अवसरों का लाभ नहीं उठाएंगें तो खाली हाथ रह जाएंगें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और अपनी लव लाइफ का आनन्द उठाएं। रोमांस के लिए साल अच्छा रहने वाला है। अपने पार्टनर के साथ अपनी फीलिंगस को शेयर कर सकते हैं। 

सोशल लाइफ अच्छी रहेगी और आप आसानी से दूसरों के साथ घुल-मिल जाएंगें। नए दोस्त बना सकते हैं। जिद्दी होने की वजह से रिश्ता खराब हो सकता है। एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दें।

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार आपको इस साल अपने आसपास के लोगों से सावधान रहना है। आपको पता नहीं चल पाएगा कि कौन दोस्त के रूप मे दुश्मन बनकर बैठा होगा। ऐसे लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी सौदा करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोच लें। खुद पर भरोसा करें और किसी पर आंख बंद कर के भरोसा ना करें। शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करेंगें। आर्थिक संतुलन के लिए खर्चों को कम करना पड़ेगा। ऐसा भी समय आएगा जब आपको दुख महसूस होगा लेकिन दुखी रहने की बजाय परिस्थिति मे सुधार लाने की जरूरत है। सकारात्मक रहकर आप इस साल सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल 2021 प्रमुख गोचर – Taurus horoscope 2021 in hindi 

साल 2021 में वृषभ राशि वालों को ग्रहों की स्थिति के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, मंगल आपके सप्तम भाव में रहेगा और बुध, गुरु, सूर्य, केतु और शनि अष्टम भाव मे युति के साथ रहेंगे। हालांकि, शनि के जनवरी ले नवम भाव मे गोचर के कारण ग्यारहवें, तीसरे और छठे भाव पर दृष्टि रहेगी। नौकरी में तरक्की करेंगें। मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा से भी लाभ मिलने के योग हैं। आपके नवम भाव में गुरु शनि के साथ युति मे बैठा है। इस वजह से आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सालभर नवम और तीसरा भाव सक्रिय रहेगा। सितंबर के महीने में राहू आपकी राशि में गोचर करेगा और केतु सप्तम भाव मे आएगा। इस कारण याददाश्त तेज होगी और आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल 2021 करियर – Taurus horoscope 2021 career

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार आपके करियर के लिए यह साल बहुत अच्छा रहने वाला है। जनवरी में शनि आपके नवम भाव में रहेगा जिससे आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर पाएंगे। किसी नई जगह आपका ट्रांस्फर हो सकता है। इस स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा। अगर आप जॉब ढूंढ रहें हैं तो मनचाही नौकरी पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। मार्च से जून के बीच में आपको मेहनत करने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ परिश्रम करना पड़ेगा।

सपने देखना तो आसान है लेकिन उन्हें पूरा करना बहुत मुश्किल है। सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और समय दोनों लगते हैं। लक्ष्य को पाने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। जून की शुरुआत में आपको मनचाहा फल मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे कर पाएंगे। कई चीजें सीखने का मौका मिलेगा जिससे आप अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ पाएंगे।

वर्ष 2021 राशिफल के अनुसार जनवरी, मई और जून के महीने में आपको विदेशी संबंधों से लाभ मिलने की संभावना है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को करियर मे बहुत सफलता मिलने वाली है। ऐसा कोई काम ना करें जो आपके सीनियर्स को गुस्सा कर दे वरना आपके करियर को नुकसान हो सकता है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। लापरवाही बरतने पर कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। मानहानि की संभावना बहुत ज्यादा है। इसलिए ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा भंग होने का खतरा हो। शत्रु आपसे जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। सितंबर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल 2021 आर्थिक स्थिति – Taurus horoscope 2021 Finance 

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2021 चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके लिए साल की अच्छी शुरुआत होगी। आपकी झोली मे इस साल काफी कुछ आ सकता है। समय बीतने के साथ लाभ से ज्यादा नुकसान होगा। इस वजह से आप किसी मुश्किल परिस्थिति में फंस सकते हैं। ससुराल की ओर से मदद मिल सकती है। अगर पैसों की तंगी से बचना चाहते हैं तो पहले से ही योजना बनाकर चलें। आय कम होगी लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे जिससे आर्थिक तंगी आ सकती है।

फरवरी और मई के महीने आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद रहेंगे। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी। साल के मध्य का समय थोड़ा मुश्किल होगा और वर्ष के अंत में चीजें ठीक होती नजर आएंगी। आप चाहें तो बचत पर ध्यान दे सकते हैं।

वृषभ राशि के व्यापारी इस समय बड़े निवेश से बचें। साल की शुरुआत में इस बात का खास ख्याल रखें। कोई नया बिजनेस शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। सितंबर के बाद कर्ज उतार पाएंगे। मार्च के महीने में आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

वृषभ राशिफल 2021 शिक्षा – Taurus horoscope 2021 for education/students in Hindi

इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को बहुत अवसर मिलेंगे। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इनका लाभ कैसे उठाते हैं। इस साल कई ऐसे मौके आएंगे जब आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। बेहतर होगा कि इस समय आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। मार्च से जून और नवंबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी विदेशी संस्थान में दाखिल मिल सकता है। उच्च शिक्षा लेने की सोच रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है। इसलिए जब तक सफलता नहीं मिलती, तब तक कोशिश करते रहें।

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार फरवरी के महीने में प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा समय है। इस महीने में आपको सितारों का साथ मिलेगा। नवंबर का महीना भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने शिक्षकों की बात को अनदेखा ना करें वरना पढ़ाई पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इंजीनीयरिंग, मेडिकल और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस साल अपने क्षेत्र में बहुत सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल 2021 पारिवारिक जीवन – Taurus horoscope 2021 family relation

साल 2021 में पारिवारिक जीवन मे थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। दूसरे भाव में राहू के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों में शांति की कमी रहेगी। आसपास का माहौल भी अशांत रहेगा। करियर और आर्थिक मुद्दों पर फोकस करने की वजह से परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बीटा पाएंगे। इस वजह से परिवार के सदस्य आपसे गुस्सा हो सकते हैं। अगर परिवार पर ध्यान दें तो करियर से फोकस हटाना पड़ेगा जिसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

परेशानियों से बचने के लिए आपको सब चीजों को संतुलित कर के चलना पड़ेगा। सितंबर के महीने में राहू अपनी स्थिति बदलेगा जिसके बाद आपकी पारिवारिक स्थिति थोड़ी सामान्य होगी। परिवार का सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य तक का समय वृषभ राशि के लोगों की मां के लिए अच्छा नहीं रहेगा। उनकी सेहत खराब हो सकती है जिससे आपका तनाव भी बढ़ेगा। अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहन का मुश्किल समय में साथ मिलेगा। मई के मध्य से सितंबर तक पिता का ध्यान रखें। परिवार में कोई परेशानी चल रही है तो नवंबर के महीने में दूर होगी। अपने से बड़ों का आदर करें और उनका आशीर्वाद लें।

वृषभ राशिफल 2021 वैवाहिक जीवन और संतान पक्ष – Taurus horoscope 2021 married life

वृषभ राशि के लोगों की मैरिड लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। साल के शुरुआती महीनों में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। पार्टनर के बार-बार मूड बदलने की वजह से आपको परेशानी होगी। खुद पर नियंत्रण रखें और अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करें।

मार्च के महीने में ससुराल पक्ष की ओर से परेशानी हो सकती है। इसके कारण भी आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती है।

अपने रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए आपको हि प्रयास करना पड़ेगा। दिसंबर के महीने में पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। फरवरी, मई और दिसंबर का समय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी की बात समझ पाएंगे और रिश्ते में गहराई आएगी। रोमांटिक पल आप दोनों को एक-दूसरे के करीब लाएंगे।

साल की शुरुआत का समय संतान के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होगा। उन्हें पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। अप्रैल से जुलाई तक का समय सेहत और शिक्षा दोनों के लिए अच्छा रहेगा। अगर आपकी एक से ज्यादा संतान है तो दूसरा बच्चा बीमार पड़ सकता है। बच्चे को अपनी पसंद के किसी संस्थान में दाखिल मिल सकता है। आपकी मदद और मार्गदर्शन से बच्चा अपने जीवन में कुछ अच्छा कर पाएगा।

वृषभ राशिफल 2021 लव लाइफ – Taurus horoscope 2021 love life in Hindi

वृषभ राशि के लोगों की लव लाइफ इस साल बहुत बढ़िया रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर से आपका प्यार और समर्पण देख कर दूसरों को भी प्रेरणा भी मिलेगी। अपनी लव लाइफ पर अपनी ईगो को भारी ना होने दें। रिश्ते को बचाने के लिए आपको अपने अहं को दूर रखना होगा। रिश्ते में पारदर्शिता रखेंगे तो बेहतर होगा। साल के मध्य में रिलेशनशिप में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय आप दोनों के बीच बहुत आकर्षण रहेगा। अपने सम्मान की रक्षा करने चाहते हैं तो गलत और अभद्र विचारों को दूर रखें।

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी समय आपकी परिपक्वता को जांचने का होगा। इस समय आपको आत्मविश्वास से रहना है। 

इस समय आपको ऐसे निर्णय लेने पड़ेंगे जो आपकी लव लाइफ को अच्छी दिशा दें। वर्ष 2021 के अन्त में सिंगल लोगों को अपना पार्टनर मिल सकता है। अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में कोई खटास है तो उसे दूर कर लें। प्यार के मामले में आपके सपने फरवरी में पूरे हो सकते हैं। जून, जुलाई और सितंबर का समय लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशिफल 2021 सेहत – Taurus horoscope 2021 health

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष आपके स्वास्थ्य के मामले में बहुत उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। सेहत का ध्यान रखेंगे तो बेहतर होगा। एनर्जी से भरपूर रहेंगे और मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगें। इससे आपको मुश्किल स्थिति में भी संभलकर रहने में मदद करेंगे। तनाव होने पर खुद को शांत करने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि ऑफिस के काम को नजरअंदाज ना करें। सेहत को लेकर साल की शुरुआत का समय अच्छा नहीं रहेगा। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से इस बारे में बात जरूर करें।

साल 2021 में वृषभ राशि के लोगों को अपनी इच्छाओं को कंट्रोल करने की जरूरत है। इससे मानसिक शांति और संतुष्ट रहने में मदद मिलेगी। यह सेहत मे सुधार लाने में भी सहायता करेगा। थकान से दूर रहें। मांसपेशियों में दर्द परेशान कर सकता है। सही दिशा में अपनी एनर्जी लगाने की कोशिश करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि के लिए उपाय – Vrishabh rashi ke liye upay

शुक्रवार के दिन 11 साल से कम उम्र की कन्याओं को सफेद मिठाई, चावल की खीर, मिश्री या बताशे दें। गाय को आटे से बने पेड़े खिलाएं।

One comment

  1. […] वृषभ राशिफल 2021 – वृषभ राशिफल 2021 । Vrishabha Rashifal 2021। Taurus Horoscope 2021 in Hindi […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free shipping in All over India

On all orders

Easy 7 days returns

7 days money back guarantee

100% Genuine & Certified Products

Offered in the country of usage

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa