सभी आर्डर पर 300 रुपए की छूट 🎉🎁

960x0

कौन सा वार किस भगवान का होता है

कौन सा वार किस भगवान का होता है – kaun sa vaar kis bhagavaan ka hota hai

सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। दैवीय शक्तियों को विधाता ने मनुष्य की अलग-अलग इच्छाओं को पूरा करने का काम सौंपा है। हर दिन का अपना खास महत्व होता है लेकिन कुछ दिनों में विशेष देवी-देवताओं का पूजन करने से सांसारिक कामनाओं की पूर्ति होती है। सप्ताह के सात दिन भी सात देवों को समर्पित हैं। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना अच्छा रहता है।

किस देवता की पूजा से क्या लाभ मिलता है – kis devata kee pooja se kya laabh milata hai

ज्योतिष के अनुसार सूर्य अच्छा स्वास्थ्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल यानि मंगलवार व्याधियों यानी रोगों का रोक-थाम करता है। बुध आपको शक्ति एवं स्वास्थ्य बल देता है। बृहस्पति आपकी उम्र बढ़ाता है। शुक्र भौतिक सुख प्रदान करता है। शनिवार को शनि की पूजा करते है तो मृत्यु का भय दूर होता है।

सोमवार को ऐसे करें चंद्रमा की पूजा – somavaar ko aise karen chandr kee pooja

शिवजी ने चंद्र को अपने मस्तष्क पर धारण किया है। इसी वजह से इस दिन शिवजी की पूजा करनी चाहिए इससे चंद्र भी परशान होता है और हर सोमवार शिवलिंग की पूजा करें और जल चढ़ाए।

मंगलवार को कैसे कर सकते हैं मंगल की पूजा – mangalavaar ko kaise kar sakate hain mangal kee pooja

मंगल के लिए मंगलवार को शिवलिंग पर लाल मसूर चढ़ाएं। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में ही होती है। मंगलवार को शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाएं।

बुधवार को बुध की पूजा करें – budhavaar ko budh kee pooja karen

बुध ग्रह के लिए हर बुधवार हरी मूंग का दान करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

गुरुवार को बृहस्पति की पूजा – guruvaar ko brhaspati kee pooja

देवगुरु बृहस्पति की पूजा भी शिवलिंग रूप में ही की जाती है। इसीलिए हर गुरुवार शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

शुक्रवार को करें शुक्र की पूजा – shukravaar ko karen shukr kee pooja

शुक्र ग्रह के लिए हर शुक्रवार शिवलिंग पर जल चढ़ाएं साथही  बिल्व पत्र चढ़ाएं।

शनिवार को शनि की पूजा – shanivaar ko shani kee pooja

हर शनिवार ग्रहों के देवता शनि की पूजा करें। शनि को तेल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा से भी शनिदेव परशान होते हैं।

कौन सा दिन किस भगवान का है? – kaun sa din kis bhagavaan ka hai

1 हफ्ते में 7 दिन होते है सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार आइये जानते है किस दिन कौन से भगवान की पूजा करे –

सोमवार – Somvar

सोमवार का दिन साक्षात् जगत पिता भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। भगवान शिव को देवों के देव महादेव भी कहा जता है। इस दिन शिव जी की  पूजा करने से भगवान शिव अपने भक्त से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी पूजा करने से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग भगवान शिवजी का व्रत राहकते उन पर शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

मंगलवार – Mangalvar

मगंलवार का दिन मंगल ग्रह का दिन होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा से भक्त के पिछले जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और चालीसा पढ़ने से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है।

बुधवार – Budhvar

बुधवार का दिन श्री गणेश जी का होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन कोई भी काम करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है उन्हें बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

गुरुवार – Guruvar

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, अगर इस दिन घर की महिलाएं पूजा करती है तो घर में पैसे की कमी नहीं होती है।

शुक्रवार – sukharvar

शुक्रवार का दिन संतोषी मां का दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मां दुर्गा की की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन अगर घर की महिलाएं पूजा करती तो शुभ होता है और धन – दौलत  से भर जाता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह को भी भौतिक सुखों का कारक भी माना जाता है।

शनिवार – shanivar

शुक्रवार का दिन शनिदेव का दिन होता है। इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष चल रहा होता है उन लोगों को इस दिन मंदिर में जाकर पूजा करने की सलाह दी जाती है। सके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए।

रविवार – ravivar

रविवार का दिन सूर्य देवता का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। रविवार को व्रत रखने से व्यक्ति का तेज बढ़ता है। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर उन्हें इस दिन लाल वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है। रविवार को भगवान सूर्य का व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।

कलयुग में कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए – kalayug mein kaun se bhagavaan kee pooja karanee chaahie

कलयुग में किस भगवान की पूजा करने से शीघ्र फल की प्राप्ति हो सकती है अथवा कलयुग में कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए यह जानना बहुत ही जरूरी है। वैसे तो कलयुग में बहुत सारे भगवान ऐसे हैं जो शीघ्र फल प्रदान करने वाले माने जाते हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐंसे देवी देवता हैं जिनकी पूजा करने से कलयुग के पापों से छुटकारा एवं सभी प्रकार की मनोकामनाएं शीघ्र पाने में मदद करेगी।
इस कलिकाल में बाबा महाकाल की उपासना का विशेष महत्व बताया जाता है विशेष रुप से देवताओं में कलयुग में शिव का विशेष महत्व है। कलिकाल में देवता के रूप में शिव के बहुत से अवतारों की पूजा की जाती है जो कि विशेष फलदायक मानी जाती हैं। कलयुग के देवता के रूप में बाबा महाकाल के बहुत से अवतार जैंसे कि बाबा भैरवनाथ, एकादश रुद्र के रूप में श्री हनुमान जी, भगवान शंकर के अवतार श्री शनि देवता आदि माने जाते हैं।

इस कलयुग में सात देवता आज भी मौजूद हैं। इन्हीं 7 देवताओं को कलयुग में सप्त चिरंजीवी के रूप में भी समझा जाता है। इन सात चिरंजीवी में भगवान हनुमान, श्री वेद व्यास, परशुराम, कृपाचार्य, अश्वत्थामा, बलि, विभीषण आज भी अमर हैं।

कैसे करें वार के अनुसार पूजा और किस भगवान की – kaise karen vaar ke anusaar pooja aur kis bhagavaan kee

सोमवार – Somvar

ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करता है उसे भगवान शिव का आशिर्वाद प्राप्त होता है। शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार का व्रत करने से जीवन से दुख, रोग, क्लेश और आर्थिक तंगी दूर होती है। जीवन में विवाह संबंधी कोई परेशानी आ रही हो तो सोमवार का व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है।

सोमवार के दिन स्नान करने के बाद 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सोमवार के दिन शिव की पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आंकड़े का फूल चढ़ाएं. इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से विवाह संबंधित सभी दिक्कत दूर होती हैं। सोमवार की पूजा हरे, लाल, सफेद, केसरिया, पीला या आसमानी रंग का वस्त्र पहन कर करें।

मंगलवार – Mangalvar

मंगलवार का दिन महावीर हनुमान और मंगल ग्रह का है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में कभी भी अमंगल प्रवेश नहीं करता। इस दिन लाल वस्त्र पहनने चाहिए। हनुमानजी को गुड़, चने और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से शनि और मंगल ग्रह की शुभता मिलती है।

बुधवार – Budhvar

बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश और बुध ग्रह का है। इस दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। मूंग दाल, घी व दही का दान करने से समाज में मान बढ़ता है और बुद्धि तेज होती है।

गुरुवार – Guruvar

गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए. व्रत वाले दिन सुबह उठकर बृहस्पति देव की पूजा करना चाहिए। बृहस्पति देव की पूजा पीली वस्तुएं, पीले फूल, चने की दाल, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी चढ़ाकर किया जाता है। इस व्रत में केले के पेड़ की का पूजा की जाती है , और पूजन के समय मन, कर्म और वचन से शुद्ध होकर मनोकामना पूर्ति के लिए बृहस्पतिदेव से प्रार्थना करनी चाहिए।

जल में हल्दी डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं। केले की जड़ में चने की दाल और मुनक्का चढ़ाएं साथ ही दीपक जलाकर पेड़ की आरती उतारें। दिन में एक समय ही भोजन करें। खाने में चने की दाल या पीली चीजें खाएं, नमक न खा‌एं, पीले वस्त्र पहनें, पीले फलों का इस्तेमाल करें। पूजन के बाद भगवान बृहस्पति की कथा सुननी चाहिए।

शुक्रवार – sukharvar

शुक्रवार दिन माता लक्ष्मी, देवी दुर्गा, वैभव लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह का है। इस दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। इसी रंग की चीजों का दान करना लाभकारी है। शुक्रवार के दिन घर में खीर बनाकर गरीबों में बांटने से भंडार भरते हैं।

शनिवार – shanivar

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का दिन हैं। इस दिन शनिदेव के साथ ही हनुमान जी की अराधना विशेष फल देती है। काले रंग का वस्त्र पहनने के साथ-साथ काली चीजों का दान जरुरतमंदों में करना चाहिए।

रविवार – ravivar

रविवार सूर्य देव का दिन है। इस दिन भगवान भाष्कर को जल अर्पित कर व्रत रखना चाहिए। घी-तेल और नमक से परहेज करना शुभ फल देता है। रविवार को लाल रंग का कपड़ा पहनें, लाल चंदन का टीका लगाएं और लाल रंग के फल-फूल सूर्यदेव को अर्पित करें।

किस वार को क्या चीज़ का दान करें – kis vaar ko kya cheej ka daan karen

सोमवार के दिन – somvar ke din

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। इस दिन सफेद वस्‍तुओं को दान करने का सबसे अधिक महत्‍व होता है। इस दिन आप चाहें तो चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल या मिश्री-नारियल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शिवजी की विशेष कृपा के साथ आपको चंद्रमा भी मजबूत होता है।

मंगलवार के दिन – mangalvar ke din

मंगलवार को दान करना बेहद अच्छा माना जाता है। मंगलवार को लाल फूल, लाल चंदन, लाल वस्‍त्र, बादाम और तांबे के बर्तनों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। मंगलवार को दान करने से जहां आपका मंगल मजबूत होता है वहीं संकटमोचन बजरंगबली की कृपा और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

बुधवार के दिन – budhvar ke din 

बुधवार को दान करना हम सबके करियर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बुधवार को हरी वस्‍तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। आप जरूरतमंदों को इस दिन हरी मूंग, हरे रंग के वस्‍त्र या फिर सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां दान कर सकते हैं।

बृहस्‍पतिवार के दिन – guruvar ke din

बृहस्पतिवार को किया गया दान हमारे सम्‍मान की रक्षा करता है। बृहस्‍पतिवार को दान करना हमें समाज में सम्‍मान के साथ ही धन, वैभव और यश की प्राप्ति करवाता है। बृहस्पतिवार पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है तो इस दिन पीली वस्‍तुओं का दान सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन आपको पीले वस्‍त्र, पीले अनाज, गुड़ और सोने का दान करना चाहिए।

शुक्रवार के दिन – sukharvar ke din

शुक्रवार का दान आपको शुक्र ग्रह की शुभता प्रदान करता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी को भी समर्पित होता है। इस दिन आप केसर और चावल की खीर बनाकर जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप सफेद वस्‍तुओं का दान करके लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। इस दिन दान करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही शुक्रवार को नमक का दान भी विशेष पुण्‍यदायी होता है।

शनिवार के दिन – shanivar ke din

शनिवार का दिन शनिदेव को दिया गया है। इस दिन शनिदेव के निमित्‍त दान करने से आपके ऊपर से शनिदेव के अशुभ प्रभाव ख़तम होते हैं। शनिवार को उड़द की दाल, सरसों का तेल, काले वस्‍त्रों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। शनिवार का दिन दान करने के लिए से सबसे शुभफलदायी माना जाता है।

रविवार के दिन – ravivar ke din

रविवार का दान सूर्यदेव को समर्पित होता है। सूर्यदेव हम सबकी कुंडली में मान-सम्‍मान के कारक माने जाते हैं। रविवार को हमें ऐसी वस्‍तुओं का दान करना चाहिए जो लाल या फिर केसरिया रंग की हों। रविवार को लाल फूल, नारंगी वस्‍त्र और लाल रंग के फलों का दान करने से आपके सम्‍मान की रक्षा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free shipping in All over India

On all orders

Easy 7 days returns

7 days money back guarantee

100% Genuine & Certified Products

Offered in the country of usage

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa