वर्ष 2021 के राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के करियर की रफ्तार बढ़ेगी। इस साल सेहत में सुधार आएगा। मिथुन राशि के जातकों को इस साल अपने करियर मे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस क्षेत्र में चुनौतियों से भी गुजरना होगा। हालांकि, इस सबके बावजूद आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर पाएंगे। नवं भाव में बृहस्पति के गोचर के कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे करियर में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी ओर सफलता मिलेगी। साल 2021 में मिथुन राशि के व्यापारियों को पार्टनरशिप में बिजनेस करने से बचना है। शनि और गुरु की अष्टम भाव में युति आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर धन की हानि करवा सकती है। इस साल आपको थोड़ा बहुत पैसों का लाभ हो सकता है लेकिन धन की हानि के योग साल भर के लिए बने हुए हैं। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। छठे भाव में केतु की उपस्थिति के कारण छात्रों को अपने प्रयासों और मेहनत से सफलता मिलेगी। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहनत से ही पढ़ाई में सफलता मिल पाएगी। अगर प्रयासों में या मेहनत में कोई कमी आई तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए सितंबर का महीना अच्छा रहेगा। इस समय शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह साल अच्छा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमानों के आने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। हालांकि, सितंबर से अक्टूबर के बीच परिवार में मुश्किलों का माहौल बन सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ गलत काम करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत में सूर्य और बुध की युति के कारण वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में ईगो बीच में आ सकती है। पार्टनर का अहं रिश्ते में कड़वाहट और परेशानियां पैदा कर सकता है। इसका बुरा असर आपकी मैरिड लाइफ पर पड़ेगा। मई से जून का समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय संतान को अपने जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस साल मिथुन राशि के कुछ जातकों की लव लाइफ में प्यार की बूंदें बरस सकती हैं जबकि कुछ लोगों के लिए प्यार के मामले में यह साल मुश्किलों से भर हो सकता है। मंगल की दृष्टि आपके लिए अशुभ साबित होगी इसलिए जरा संभलकर रहें। सेहत के मामले में भी यह साल कमजोर रहेगा। अष्टम भाव में शनि और गुरु की युति खून और वायु-जनित-रोग का शिकार हो सकते हैं। ज्यादा फैट वाला खान खाने से बीमार हो सकते हैं और आंख से संबंधित रोग, अनिद्रा। अपच, गैस, जोड़ों मे दर्द भी हो सकता है। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। मिथुन राशिफल 2021 करियर – Gemini 2021 career horoscope in Hindi मिथुन राशि के करियर राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें। दशम भाव का स्वामी गुरु जनवरी से अप्रैल तक 2021 में आपके अष्टम भाव में रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लग्न और मेहनत से आप आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अप्रैल से सितंबर के बीच भाग्य का साथ मिलेगा। आपको ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं सितंबर से नवंबर के मध्य तक सावधान रहना है और परिस्थिति के अनुसार ही चलना है। पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो इस साल थोड़ा संभलकर रहें। इस समय आपका पार्टनर आपके भरोसे का गलत फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं साल के मध्य में पार्टनर के साथ काम करने से बहुत लाभ मिल सकता है। धैर्य और बुद्धिमानी से करियर में लाभ मिल सकता है। मिथुन राशिफल 2021 आर्थिक स्थिति मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार आपकी राशि अष्टम भाव में गुरु और शनि की युति के कारण आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शनि सालभर इसी भाव में रहेगा जिससे आपको धन की हानि हो सकती है। गुरु और शनि के गोचर के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। पैसों के लेन -देन के समय सावधान रहें। गुरु के कुम्भ राशि में आने पर परिस्थितियों में सुधार दिखेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। सालभर तनाव बना रहेगा। ऐसे में आपका मन विचलित हो सकता है। जनवरी के अन्त से लेकर मई तक और फिर सितंबर तक का समय आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। इस समय आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चहया गृह राहू के बारहवें भाव में होने के कारण खर्चों मे बढ़ोतरी होगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बिगड़ने से बचना चाहते हैं तो खर्चों पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। किसी भी तरह की आर्थिक तंगी का सीधा असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा। मिथुन राशिफल 2021 शिक्षा – Mithun (Gemini) rashi 2021 for students (education) in Hindi वर्ष 2021 मिथुन राशि के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में अब आपको सफलता मिल सकती है। जनवरी, फरवरी और मई के महीने खासतौर पर आपके लिए शुभ रहेंगे। अप्रैल से सितंबर तक का समय उच्च शिक्षा ले रहे जातकों के लिए बहुत अच्छा है। इस समय का सही लाभ उठाते हुए आप अपने भविष्य को संवारने की कोशिश कर सकते हैं। केतु के आपकी राशि के छठे भाव में होने पर सफलता पाने के लिए आपके बहुत मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत करने वाले छात्रों के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। मिथुन राशिफल 2021 पारिवारिक जीवन – Gemini 2021 horoscope for family life in Hindi मिथुन राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन के लिए यह साल सामान्य रहेगा। काम मे बहुत व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से आपके अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। दोस्तों के लिए भ वक्त निकालना मुश्किल लग सकता है। इसकी वजह से जीवनसाथी के साथ भी अनबन हो सकती है। पारिवारिक मसलों के कारण तनाव हो सकता है। काम में
