आजकल प्यार करना और उसे भुलाना काफी आसान हो गया है। पहले तो सिर्फ लड़के ही एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड बनाने के लिए बदनाम थे लेकिन आज के जमाने में तो लड़कियों ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।
इस बारे में वो कहावत भी खूब जमती है कि एक राजा की हजार रानियां हो सकती हैं तो फिर रानी के भी तो कई राजा हो सकते हैं।
सच कहूं, तो आजकल का ट्रेंड ही ये हो गया है कि लड़कियां एक से ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड रखने लगी हैं लेकिन इसके लिए खास टैलेंट की जरूरत होती है।
आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि एक से ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड बनाने वाली लड़कियों में क्या-क्या टैलेंट होते हैं।
मैनेज करने में होती है अव्वल
आप चाहे कितने भी बड़े संस्थान से एमबीए कर लीजिए लेकिन जो ज्ञान आपको इन लड़कियों से मिलेगा वो किसी कोर्स में नहीं मिल पाएगा। एक ब्वॉयफ्रेंड को कॉलेज लाने और छोड़ने की जिम्मेदारी, दूसरे को फोन रिचार्ज करवाने और तीसरे को शॉपिंग करवाने का काम सौंप कर चलती हैं।
और पढ़ें – बाइसेप्स कैसे बनाएं – Biceps workout in hindi
सबसे बड़ी बात तो ये है कि इनमें से किसी भी एक को ये भनक भी नहीं लग पाती है कि जिससे वो दिलो जान से प्यार करते हैं वो अपना दिल और जान कितनों को दे बैठी है।
कम्युनिकेशन में होती हैं पक्की
चाहे कोई कितना भी पक्का क्यों न हो, लड़कियों की मीठी-मीठी बातों में फंस ही जाता है। बड़े बड़े ऋषि-मुनि और देवता भी इनके जाल से बच नहीं पाए तो इंसान क्या चीज है। अपनी भोली सूरत और मीठी-मीठी बातों में ये बड़ी आसानी से किसी को भी अपना बना लेती हैं।
मैन्यूपुलेट करती हैं
लड़कियां अपनी बातों में फंसाकर लड़कों से कोई भी काम करवा सकती हैं और यही वजह है कि लड़कियों पर इतने सारे जोक्स बनते हैं कि वो ब्वॉयफ्रेंड सिर्फ अपने काम निकलवाने के लिए करती हैं।
लड़कों से बस थोड़ा प्यार से बात करे लो, वो तो लट्टू की तरह लड़की के पीछे भागने लगते हैं और लड़कियां इसी बात का फायदा उठाने लगती हैं। आंखें खुलती हैं तो लड़कों को लगता है कि उनका शोषण हो गया, पर भई ये तो तुम्हें पहले भी पता था कि तुम्हारे साथ क्या हो रहा है।
और पढ़ें – लिंग में खुजली होने के लक्षण, कारण और इलाज – Private part itching problem solution in Hindi
अब जिस लड़की के बाद इस तरह के खुफिया हथियार हैं उनका भविष्य एकदम सुरक्षित है। ऐसी लड़कियां तो राजनीति में भी खूब नाम कमा सकती हैं।
वैसे भी किसी ने सही ही कहा है कि मैनेजमेंट के काम में लड़कियों को कोई टक्कर नहीं दे सकता है।