सभी आर्डर पर 300 रुपए की छूट 🎉🎁

210804 mini fridge bd 2x1 1

स्पेस कम है और बजट भी, तो खरीद लीजिए सस्ते दाम में ये मिनी फ्रिज

रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज आज हर घर की जरूरत है। फूड आइटम्स को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज की जरूरत हर किसी को पड़ती है। अगर आप घर से दूर पढ़ाई या जॉब कर रहे हैं तो आपको भी फ्रिज की जरूरत पड़ती ही होगी। रात का बचा हुआ खाना रखना हो या कोई ड्रिंक्स या ठंडा पानी ही रखना हो, तो इसके लिए फ्रिज चाहिए ही।

एक स्टूडेंट के पास पास फ्रिज खरीदने के लिए बजट जरा कम होता है और जॉब करने वाले अक्सर अकेला होने के कारण बड़ा फ्रिज खरीदने के बारे में सोच नहीं पाते। अगर आप वाकई इन दो कैटेगरी में आते हैं, तो टेंशन मत लीजिए।

अगर आप घर से दूर हैं और सस्ते व छोटे फ्रिज की तलाश कर रहे हैं, तो समझिए आपकी तलाश यहां खत्म हुई। क्योंकि आज हम यहां आपको कुछ ऐसे मिनी फ्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप महज 1200 से लेकर 4000 स्पए के बीच आसानी से खरीद सकते हैं।

इन्हें खरीदने से आपको सबसे बड़ा फायदा है कि बिजली का बिल कम आएगा साथ ही यह जगह भी बहुत कम घेरेगा ये सभी फ्रिज अलग-अलग साइज में उपलब्ध होते हैं। आमतौर पर इनका साइज 1.7 क्यूबिक फीट से 4.5 क्यूबिक फीट होता है।

शेफमैन मिनी पोर्टेबल इरेजर बोर्ड पर्सनल फ्रिज- Chefman Mini Portable Eraser Board Personal Fridge

यह फ्रिज आकार में बहुत छोटा है और आप इसे मात्र 3000 रूपए में खरीद सकते हैं। इसके छोटे आकार के अलावा चिकना डिजाइन और सुविधाजनक कैरी हैंडल के कारण आप इस मिनी फ्रिज को अपने साथ कार में कहीं भी ले जा सकते हैं। इरेजर डोर नोट्स लिखने, मैसेज छोडऩे या एंटरटेनमेंट के लिए बहुत अच्छा है। इसमें आप दही , फल, दूध, जूस, स्मूदी, बोतलें, पनीर, कॉफी , सूप जैसी चीजों को आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं।

ट्रॉपिकूल पॉर्टेबल कार मिनी फ्रिज एंड वॉर्मर पीसी-05- (Tropicool PC05W PC-05)

अगर आपका घर छोटा है, तो यह मिनी फ्रिज आपके लिए एकदम फिट है। इसे आप महज 4000 रूपए में खरीद सकते हैं। यह फ्रिज 5 लीटर का है, जो कंप्रेसर की तरह बहुत ज्यादा ठंडा नहीं करता। लेकिन इसमें आप 500 मिली की दो बोतलें आराम से रख सकते हैं। यह ठंडा पानी, ताजा फल, डेयरी प्रोडक्ट और बच्चों के लिए भोजन रखने या दवा व इंसुिलन स्टोर करने के लिए अच्छा है।

मिली वार्मर कार रेफिजरेटर- Milly warmer car refrigerator

यह फ्रिज आमतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादातर रोड ट्रिप, लांग टूर पर जाते रहते हैं। यह चीजों को बहुत जल्दी ठंडा कर देता है। यह कार फ्रिज ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के अनुकूल काम करता है। इसमें आप ड्रिंक्स, स्नैक्स और भोजन भी रख सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट पर इस फ्रिज की कीमत मात्र 2, 399 है।

मिनी यूएसबी मिनी फ्रिज- Mini USB PC Fridge Beverage

इस फ्रिज को आप महज 241 रूपए में खरीद सकते हैं। यह यूएसबी फ्रिज आपके ड्रिंक को कहीं भी किसी भी कंडीशन में ठंडा रखने के लिए बेहतर उपकरण है। फ्रिज में प्लग करने के कुछ ही सैकंड बाद ठंडी प्लेट आपके ड्रिंक को ठंडा रखने में मदद करती है। इन मिनी फ्रिज में तापमान सेट करने की जरूरत नहीं होती, इसमें टेंप्रेचर पहले से ही सेट रहता है। ट्रेवलिंग के दौरान इस फ्रिज को अपने साथ ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

वोक्स पोर्टेबल कार और होम मिनी रेफ्रिजरेटर Vox Portable Car And Home Mini Refrigerator

कोल्डड्रिंक और फलों को ठंडा व फ्रेश बनाए रखने के लिए यह मिनी रेफ्रिजरेटर बहुत अच्छा है। इस पोर्टेबल और सुविधाजनक फ्रिज को महज 2336 रूपए में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसमें आप सभी खाने-पीने की चीजें आसानी से रख सकते हैं। इसकी बिल्ट क्वालिटी बहुत बढिय़ा होती है। इसका सबसे अच्छा फायदा है कि आप इसे पार्टी के लिए भी बाहर ले जा सकते हैं। हां, इसमें बहुत ज्यादा सामान स्टोर करने की जगह नहीं होती, इसलिए केवल जरूरी बेवरेज ही फ्रिज में रखने चाहिए।

यूनिवर्सल 5 वी कार मिनी फ्रिज वॉर्मर – Universal 5V Car Mini Fridge Warmer

इस फ्रिज की कीमत मात्र 2392 रूपए है। देखने में यह फ्रिज बहुत ही सुंदर लगता है। इसे आप चाहें, तो अपने घर के किसी छोटे से कोने या फिर कार में फिट कर सकते हैं। अगर आप अकेले रहते हैं और केवल ठंडा पानी पीने के लिए आपको फ्रिज की जरूरत है, तो यह सस्ता फ्रिज अच्छा ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस पर कम ध्यान देने की जरूरत होती है और साफ करने में भी आसानी होती है। इसमें बस यूएसबी प्लग का उपयोग किया जाता है।

अन्वा मिनी रेफ्रिजरेटर- Anva Mini Refrigerator Portable Fridge

7 लीटर की कैपिसिटी वाला यह फ्रिज मात्र 2, 199 रूपए में मिल रहा है। इस फ्रिज को आप घर में छोटी सी जगह पर रख सकते हैं। और कभी बाहर जाएं, तो इसे अपने साथ ले जाना भी आसान होता है। इतना ही नहीं, इसे आप पार्टी के लिए भी बाहर ले जा सकते हैं, जिसमें खाने-पीने की चीजों के अलावा पानी, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी स्टोर करने के लिए अच्छी स्पेस है। इसमें लंबे समय के लिए बेवरेज ठंडे रहते हैं।

मिनी फ्रिज खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

मिनी फ्रिज खरीदते समय इसके साइज पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर सस्ता फ्रिज आपको केवल बेवरेज ठंडा करने के लिए चाहिए, तो सिर्फ शेल्फ के साथ मिनी फ्रिज खरीदें।

  • फ्रिज खरीदते समय देखें कि इसके शेल्फ एडजस्टेबल हैं या नहीं। शेल्फ निकाले जाने पर आप इसमें ज्यादा चीजों को स्टोर कर सकते हैं।
  • मिनी फ्रिज तीन तरह के डोर के साथ आता है। सिंगल, डबल और रोटेटिंग। अगर आपको मिनी फ्रिज में बर्फ जमानी है, तो डबल डोर वाला पोर्टेबल फ्रिज अच्छा है। जबकि घुमाने वाले डोर के साथ आने वाले फ्रिज को आप किसी भी तरफ से खोलने का ऑप्शन रहता है।
  • किसी भी इलेक्ट्रिक एप्लाइंस की गारंटी और वारंटी जरूरी है। फ्रिज में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए डीलर से इसकी गारंटी या वारंटी की जानकारी जरूर ले लें।
  • कछ समय बाद मिनी फ्रिज आवाज करने लगते हैं। ऐसा फ्रिज को सही लेवल में न रखने पर होता है। इसलिए इसे रखने के लिए सही जगह का चुनाव करें।
  • मिनी फ्रिज अगर आपको ऑफिस या हॉस्टल रूम के लिए खरीदना है, तो ऐसा फ्रिज खरीदें, जिसमें लॉक का फीचर दिया हो।

मिनी फ्रिज में सामान्य फ्रिज की तरह बहुत सारी खूबियां नहीं होतीं। लेकिन यह जगह और आपकी सुविधा के अनुकूल होता है। इसलिए इसे खरीदते समय यहां बताई गई बातों का बेहद ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free shipping in All over India

On all orders

Easy 7 days returns

7 days money back guarantee

100% Genuine & Certified Products

Offered in the country of usage

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa