लड़का या लड़की शादी योग्य होने के बाद भी शादी नहीं हो पा रही है, तो कुंडली में दोष इसका कारण माना जाता है। ऐसे लोगों की कुंडली में कई ग्रह होते हैं, जो शादी में बार-बार बाधा पैदा करते हैं। हर व्यक्ति अपनी शादी के सपने देखता है। वह उस व्यक्ति के साथ जीवन साझा करना चाहता है, जो हर पल उसका समर्थन करे, उससे प्यार करे। लेकिन शादी समय पर न हो, तो यह एक गंभीर समस्या है। माता-पिता भी अपने बच्चों की शादी को लेकर चिंतित होते हैं। खासतौर से तब उनकी चिंता बढ़ जाती है, जब बच्चों की शादी सही उम्र में न हो रही हो। कई बार तो दोनों पक्षों से सहमति मिलने के बाद भी आखिरी समय में रूकावट आ जाती है, जिससे शादी नहीं हो पाती। आमतौर पर मंगल, राहू, केतू यदि सांतवें घर में बैठे हों, तो बच्चों की शादी में देरी होती है। शनि मंगल, शनि राहू, मंगल राहू, शनि सूर्य, सूर्य मंगल, सूर्य राहू एकसाथ सांतवें या आठवें घर में हों, तब भी शादी में अड़चने आती हैं। ऐसे और भी कुछ अंतर्निहित ज्योतिष कारण हैं, जो लड़के या लड़की की शादी में देरी का कारण बन रहे हैं। देर से विवाह के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं वैदिक ज्योतिषि के अनुसार, विवाह आपके जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। आपकी कुंडली में सप्तम भाव को विवाह भाव के रूप में जाना जाता है। हालांकि कुछ चुनौतियां हैं, जिनका सामना कई बार दोनों पक्षों को करना पड़ता है, जब विवाह में देरी हो रही हो तब। कुछ ग्रह ऐसे हैं, जो कुंडली में जम कर बैठ जाते हैं और बाधा पैदा कर सकते हैं। महिला के विवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्रह हैं ब्रहस्पति और पुरूषों के लिए शुक्र। जब ये दोनों ग्रह जोड़े का विवाह का आंनद देने के लिए मजबूत नहीं हेाते, तो विवाह होने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्र प्रेम का ग्रह है और ब्रहस्पति ज्ञान और धन का ग्रह है। साथ ही शनि ग्रह आपकी वैवाहिक संभावनाओं पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही सूर्य सप्तम भाव में स्थित होकर विवाह में देरी की वजह बन सकता है। मांगलिक दोष है कारण- कुछ लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष भी होता है, जो उनकी कुंडली में अस्थिर मंगल का नतीजा होता है। यदि मांगलिक दोष को समय पर ठीक नहीं किया गया, तो इसके विनाशकारी प्रभाव सामने आते हैं। जैसे जीवनसाथी की मृत्यु, विवाह में विफलता आदि। राहु और केतु- राहु और केतु-जैसे ग्रह भी आपके विवाह में देरी का कारण बन सकते हैं। जहां राहु आपको जुनूनी महसूस कराता है, वहीं केतु आपको अलग-थलग महसूस करने और शादी के लिए दिलचस्पी न दिखाने के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा वक्री और नीच ग्रह विवाह में देरी का प्रमुख कारण है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपकी वैवाहिक संभावनाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। ज्येातिषों से सलाह करके आप विवाह में देरी के सभी समाधान पा सकते हैं। बेटी की शादी के उपाय आजकल ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे की शादी में देरी की समस्या से जूझ रहे हैं । यहां हम आपको लड़कियों की शादी जल्दी करने के कुछ उपाय बता रहे हैं । जल्दी शादी के इन उपायों को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। – वास्तु के अनुसार अविवाहित लड़कियों को जल्दी विवाह के लिए हमेशा घर के उत्तर पश्चिम कमरे में सोना चाहिए। – फेंगसुई के अनुसार, कमरे में मांदानिन बतख की एक जोड़ी रखना लड़कियों के विवाह और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। – बृहस्पति लड़कियों की शादी का ग्रह है। इसलिए जिन लड़कियों की शादी नहीं हो रही , उसे हर गुरूवार को केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और व्रत भी रखना चाहिए। – लड़की की शादी जल्दी हो जाए, इसके लिए उन्हें हर दिन सीता विवाह प्रसाद का पाठ करना चाहिए। – पुखराज या पीला निलम रत्न धारण करने से महिलाओं की जल्दी शादी में मदद मिलती है। लेकिन इसे पहनने से आपको ज्योतिषि से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जल्दी शादी होने के आध्यात्मिक उपाय – 11 सोमवार तक 1200 ग्राम चने की दाल और एक चौथाई लीटर दूध का दान करें। भगवान विष्णु की स्तुती करें। – अविवाहित लड़कियों को 43 दिन तक अलग-अलग लड़कियों को नेल पॉलिश बांटनी चाहिए। सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। – 21 दिनों तक संकल्प लेकर अरगला स्त्रोत में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां कत्यायनी का पूजन करें। – यदि कन्या के विवाह में देरी हो रही है, तो कन्याओं को मूर्ति के सामने पांच नारियल रखकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। – यदि लड़की की कुंडली में शनि ग्रह के कारण विवाह में बाधा आ रही है, तो शनिवार के दिन शिवलिंग पर काली तिल चढ़ाएं। – यदि विवाह में मांगलिक दोष के कारण देरी हो रही है, तो जातक को मंगल चंडिका स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। – जो लड़कियां विवाह में देरी का सामना कर रही हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि पीपल के पेड की जड़ों को लागातार 13 दिनों तक पानी दें। सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। जल्दी शादी के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही हैं, उन्हें यहां पर बताएं रत्न जरूर पहनने चाहिए। पन्ना – यह एक हरे रंग का कीमती रत्न और विवाह के लिए बहुत लाभकारी रत्न है। इसे पहनने से जातक सकारात्मक महसूस करता है और रिश्ते में भी मजबूती आती है। डायमंड- रिश्ते में प्यार और रोमांस को बनाने के लिए डायमंड पहनना चाहिए। पीला नीलम- जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, वे इस रत्न को पहन सकती हैं। यह रत्न बृहस्पति से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे पत्थरों में शुभ माना जाता है। माणिक- यह शादी में आ रही बाधाओं और संघर्षों को दूर करने के लिए बहुत अच्छा है। हेजोनाइट- यह राहु के लिए कीमती रत्न है। शरीर और मन के संबंधों का ख्याल रखते हुए केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को शांत करता है , जिससे विवाह में ज्यादा समझ और स्वीकृति होती है। लड़के के लिए
