दुनियाभर में भारतीय संस्कृति को बहुत सम्मान दिया जाता है लेकिन यहां के लोगों की कुछ आदतें विदेशियों को पसंद नहीं आती हैं।
लेकिन आपको बता दें कि भारतीयों की कुछ आदतें ऐसी हैं जिन्हें पूरी दुनिया को सीखना चाहिए। जी हां, आज हम आपको भारत के लोगों की ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आपको भी भारतीय होने पर गर्व होगा।
और पढ़ें – बॉयफ्रेंड बनाने वाली लड़कियों में होती हैं ये खास खूबियां
हाथ से खाना
हम भारतीयों को छुरी और कांटे से खाना नहीं आता है। हम स्वदेशी लोग तो हाथ से खाना पसंद करते हैं। भारतीय खाने को बनाया ही इस तरह से जाता है कि आप इसे हाथ से ही खा सकते हैं। कहते हैं कि हाथ से खाने पर भोजन का स्वाद बढ़ जाता है और खाने वाले संतुष्टि भी मिलती है।
और पढ़ें – भारत के इस शहर में होते हैं सबसे ज्यादा रेप
फर्श पर बैठकर खाना
फर्श पर भोजन करने के लिए हमें आसन की मुद्रा में बैठना पड़ता है। इससे मन शांत रहता है और रीढ़ की हड्डी को भी आराम मिलता है। फर्श पर आसन की मुद्रा में बैठना पाचन की प्राकृतिक अवस्था होती है। इससे शरीर को मजबूती मिलती है और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां, पेट और पेल्विस की मांसपेशियों में खिंचाव होता है।
और पढ़ें – जन्म से मुस्लिम नहीं थे जिन्ना, फिर क्यों चाहते थे पाकिस्तान
इंडियन स्टाइल के टॉइलेट
दुनिया में सबसे पहले टॉइलेट के लिए इंडियन स्टाइल ही अपनाया जाता था। पश्चिमी टॉइलेट की तुलना में इंडियन स्टाइल को ज्यादा बेहतर माना गया है। कहते हैं कि इससे पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है।
और पढ़ें – मिडिल क्लास लोगों के असफल होने की ये है वजह
घर में घुसने से पहले चप्पल उतारना
भारतीय घरों में सभी लोग बाहर चप्पल और जूते उतारकर जाते हैं। ये नियम बहुत पुराना है और आज भी लोग ये प्रथा का पालन करते हैं। विदेशियों को भारत के लोगों की ये आदत बहुत पसंद आती है और इससे घर में साफ-सफाई भी रहती है।
और पढ़ें – Aloe vera in Hindi – एलो वेरा के फायदे, नुकसान, इस्तेमाल और खुराक
मसालों के गुण
ना सिर्फ भारतीय खाना बल्कि भारत के मसाले भी दुनियाभर में मशहूर हैं। हल्दी में कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है और इससे इम्युनिटी पॉवर भी बढ़ती है। हर भारतीय व्यंजन में हल्दी जरूर डाली जाती है जबकि विदेशी लोग कम मसालेदार और फीका खाना पसंद करते हैं।
और पढ़ें – लिंग में खुजली होने के लक्षण, कारण और इलाज – Private part itching problem solution in Hindi
चपाती
रोटी में सबसे ज्यादा गुण होते हैं और भारत में रोटी के बिना खाना पूरा नहीं माना जाता है। गेहूं से बनी रोटी के सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं लेकिन विदेशों में गेहूं की रोटी की जगह मैदा से बने नूडल्स, चावल वगैरह खाए जाते हैं। गेहूं की रोटी आसानी से पच जाती है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होता है।
भारत के लोगों की ऐसी और भी कई आदतें हैं जो दुनियाभर के लोगों को अपनानी चाहिए। इन आदतों को अपनाकर हर इंसान स्वस्थ जीवन पा सकता है। अगर आपने अब तक इन आदतों को नहीं अपनाया है तो अब शुरु कर दीजिए क्योंकि इससे आपकी सेहत बढिया रहेगी और आपके कई रोग भी दूर हो जाएंगे।
बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाने से आपका ही शरीर स्वस्थ होगा। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी भारतीयों की अच्छी आदतों के बारे में पता चल सके।
अन्य लेख –
बाइसेप्स कैसे बनाएं – Biceps workout in hindi
भारत में पहली बार मिलेगी किसी महिला को फांसी, जानें कौन है ये शख्स
महिलाओं में थायराइड का लक्षण, कारण, इलाज, साइड इफेक्ट और आहार – Thyroid in Women in Hindi