सभी आर्डर पर 300 रुपए की छूट 🎉🎁

sinha

सिंह वार्षिक राशिफल 2021। Singh Rashifal 2021। Leo Horoscope 2021 In Hindi

सिंह राशिफल (Simha Rashifal) 2021 के अनुसार इस साल आपके जीवन में उआत-चढ़ाव आएंगे। साल के आरंभ में राहू के दशम भाव में होने के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि, छठे भाव में शनि और बृहस्पति की युति की वजह से आप शत्रुओं से घिरे रहेंगे।

साल की शुरुआत में मंगल गृह आपकी राशि के नवम भाव में रहेगा। इस वजह से आपको अच्छे फल मिलेंगे। ऑफिस में आपके अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। 2021 में आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। इस साल किसी बड़े निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो हर कदम सोच समझकर उठाएं। इस मामले में आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।

शॉर्टकट लेने की कोशिश ना करें वरना नुकसान हो सकता है। सफलता पाने के लिए मेहनत ही आपका साथी रहेगा। इस वर्ष गुरु गृह सिंह राशि के दूसरे भाव में आएंगे ऐसी स्थिति में आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Singh Rashifal 2021) के जातक इस साल अपने माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो फरवरी और अप्रैल के महीने में आपका यह सपना पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन और संतान के मामले में 2021 की शुरुआत में आपका मन अशांत हो सकता है। प्रेम संबंध में हैं तो इस साल आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

सेहत को लेकर यह साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सिंह राशि के लोगों को इस साल बहुत सावधान रहने की जरूरत है वरना हाथ, पेट और किडनी से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।

सिंह राशिफल 2021 करियर – Leo horoscope 2021 career in Hindi

वर्ष 2021 में आपके सामने कई बर ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होगी जब आपको लगेगा कि आपको एक नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करने की जरूरत है। भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। धैर्य से काम लें और भरोसा रखें। इस समय आपको मेहनत करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। करियर के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं इसलिए संभलकर रहें। इस समय पॉजिटिव रहें और इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपके पास मेहनत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

छोटे लाभ कमाने की कोशिश ना करें। अपने दोस्तों और करीबियों से इस मामले में सलाह ले सकते हैं। आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन थोड़ी मेहनत के बाद। अपने प्रयासों में कमी ना आने दें।

सिंह राशिफल 2021 आर्थिक स्थिति – Singh rashifal 2021 finance situation in Hindi

सिंह राशिफल 2021 (Singh Rashifal 2021) के अनुसार आर्थिक पक्ष को लेकर आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। सिंग राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति तो सामान्य रहेगी लेकिन खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आय के स्रोतों को बढ़ाने पर ज्यादा जोर दें।
साल की शुरुआत अच्छी होगी। अप्रैल के महीने में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ाने से आपकी इनकम भी बढ़ेगी और सारी जरूरतें भी पूरी हो पाएंगी। अपने प्रयासों से धन को जोड़कर रख सकते हैं। अगस्त और अक्टूबर के महीने में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की मदद कर पाएंगे।

अप्रैल से मध सितंबर तक आपको अपने जीवनसाथी पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कुछ सोशल जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। व्यापारियों को इस साल सावधान रहने की जरूरत है वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

साल 2021 में कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर एक कदम सोच समझकर उठाएं। यह समय आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। कोई नाया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो कम से कम पैसा लगाएं। हो सके तो खुद ही सब संभालें ताकि अच्छा लाभ कमाने का मौका मिले।

सिंह राशिफल 2021 शिक्षा – Leo horoscope 2021 for students/education in Hindi

सिंह राशिफल 2021 (Singh Rashifal 2021) के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अशुभ ग्रहों की दृष्टि के कारण आपके साथ ऐसा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो अप्रैल से सितंबर तक का समय अच्छा नहीं है। इस दौरान सफल होने के लिए आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जनवरी से अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इसके बाद मई से अगस्त तक आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है लेकिन छात्रों को 15 सितंबर से 20 नवंबर के बीच मनचाहा परिणाम मिलने के योग हैं।

उच्च शिक्षा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। शनि देव इस साल आपकी क्षमता और काबिलियत की परीक्षा ले रहे हैं इसलिए सफल होने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।

जो छात्र विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें इस साल निराशा हाथ लग सकती है। इस स्थिति में धैर्य रखें और मेहनत से काम लें। अगर आपको किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिल लेना चाहते हैं तो इस मामले में भी आपको मन मारना पड़ सकता है।

छात्रों को अपने शिक्षकों के सहयोग की जरूरत है। ऐसी स्थिति में शॉर्ट-कट लेने से बचें वरना जिंदगीभर पछतावा हो सकता है।

सिंह राशिफल 2021 पारिवारिक जीवन – Singh rashifal 2021 family

सिंह राशि (Singh Rashifal 2021) के लोगों को इस साल बहुत खुशियां मिलने वाली हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी का प्यार मिलेगा जिससे सालभर आपके जीवन में खुशियां और सफलता मिलती रहेगी। वैवाहिक जीवन में भरपूर प्यार रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।

भाई या बहन को कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपके बच्चे पढ़ाई में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह से उन्हें डिप्रेशन और सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इस समय आपसे बड़े लोगों और बच्चों को आपके मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। अपने परिवार और दोस्तों को सहयोग देने के लिए आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शनि का गोचर 2021 में आपके पारिवारिक जीवन में मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

अपने परिवार के सदस्यों के व्यवहार से आप असन्तुष्ट रहेंगे। दिसंबर में मां की सेहत चिंता का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में विवाद हो सकता है। गुरु का तीसरे भाव में गोचर आपको परिवार के सदस्यों के सहयोग और समर्थन से दूर रखेगा।

सिंह राशिफल 2021 वैवाहिक जीवन और संतान पक्ष – Leo marriage horoscope 2021 in Hindi

सिंह राशिफल 2021 (simha Rashifal 2021) के अनुसार बृहस्पति के आशीर्वाद से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। अप्रैल से सितंबर के बीच आपकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें आ सकती हैं। इन महीनों में आपको अपने पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

किसी कानूनी मामले में फंसे है तो कोई भी कदम उठाने से पहले सोच लें। सही समय पर कदम उठाने से ही आपको लाभ होगा।

अपने पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। उनकी सेहत पर आपका धन खर्च हो सकता है। 

संतान के लिए यह साल अच्छा रहेगा। सिंह राशि (Leo Horoscope 2021) के बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उनकी सफलता से आपको भी खुशी मिलेगी। संतान के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल 2021 लव लाइफ – Leo horoscope 2021 love in Hindi

21 फरवरी से शुक्र के कुम्भ राशि में होने से दोस्ती से हुई प्यार की शुरुआत के लिए अच्छा है। दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए अच्छा समय है। आपको सामने वाले व्यक्ति की सफलता और लोकप्रियता आकर्षित कर सकती है।

आपके जीवन में इस साल कोई खास आ सकता है। 2 अक्टूबर को शुक्र के वृश्चिक राशि में होने पर आपके पार्टनर का सारा ध्यान आप पर ही होगा और आपके प्रेम संबंधों में और ज्यादा गहराई आएगी।

बृहस्पति के 2 नवंबर को कुम्भ राशि में आने पर आपकी लव लाइफ खुशियों से भर जाएगी। आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अपने पार्टनर के साथ कई सालों से हैं। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह राशिफल 2021 सेहत – Singh rashifal 2021 varshik health in Hindi

साल 2021 में सिंह राशि (Leo Horoscope 2021) के लोगों को सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शनि और गुरु की युति के कारण आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इस साल सेहत की दृष्टि से आपके लिए चुनौतीपूर्ण समय रहेगा।

सिंह राशिफल 2021 (Leo Horoscope 2021) के अनुसार आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है वरना हाथ, पेट और किडनी से जुड़ी बीमारी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को थोड़ी गंभीरता से लें। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है वरना इस साल आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि के उपाय – Simha rashi ke upay in Hindi

रूबी रत्न की अंगूठी पहनें। रविवार के दिन नंदी महाराज को गेहूं का आटा अर्पित करें।

अपने माता-पिता का सम्मान करें। सेहत में सुधार के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free shipping in All over India

On all orders

Easy 7 days returns

7 days money back guarantee

100% Genuine & Certified Products

Offered in the country of usage

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa