2020 में जहां चारों-तरफ कोविड-19 का कोहराम मचाया हुआ है वहीं बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के निधन हो रहे हैं। पूर्व टीवी एक्टर और बहुत ही प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर में ख़ुदकुशी की है। सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है। यह खबर बहुत ही चौंकाने वाली है। खबरों के मुताबिक सुशांत पिछले छह माह से डिप्रेशन के शिकार थे। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही उनकी मैनेजर दिशा सालियन ने भी मुंबई के एक अपार्टमेंट से कूद कर अपनी जान दी थी। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डिप्रेशन की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।
सुशांत की मृत्यु एक बड़ा चौंकाने वाला वाक़या है। पिछले दो माह में बॉलीवुड की यह चौथी मौत है। इससे फिल्म जगत व उनके फैन ग़मगीन हैं। सुशांत की उम्र 34 वर्ष थी। बीती रात वे अपने दोस्तों के साथ थे। अब उनके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत पटना,बिहार के रहने वाले हैं। छिछोरे फिल्म में अपने बेटे को ख़ुदकुशी करने से रोकने के लिए जीवन के संघर्ष की कहानी बताते सुशांत खुद जिंदगी के संघर्ष की जंग हा र गए। यह बेहद स्तब्ध कर देने वाली खबर है।
सुशांत ने बॉलीवुड में काई पो चे फिल्म से डेब्यू किया था जो कि एक हिट फिल्म थी। सुशांत को छोटे पर्दे के धारावाहिक पवित्र रिश्ता के माध्यम से अधिक प्रसिद्धि मिली। सुशांत धोनी के बड़े फैन थे और यह अंदाज़ा एम एस धोनी उनकी बेहतरीन अदाकारी से लगाया जा सकता है। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी जो एक बहुत बड़ी हिट फिल्म है और ख़ुदकुशी पर ही आधारित थी। सुशांत की प्रत्येक फिल्म में एक मैसेज हुआ करता था चाहे वह पीके, एमएस धोनी, काई पो चे या फिर छिछोरे हो। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार वे डिप्रेशन के शिकार थे। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकारों ने ख़ुदकुशी की है। यह बात तो बिलकुल साफ़ है कि चकाचौंध से अलग भी एक दुनिया होती है जहां पैसा और प्रसिद्धि काम नहीं आती है। यह बात उनके आखिरी इंस्टाग्रम पोस्ट से साफ़ होती है जिसमें उन्होंने अपनी मां की तस्वीर को साझा करते हुए धुंधले अतीत और क्षणभंगुर जीवन की बात कही है। बता दें सुशांत की माता का साल 2002 में ही निधन हो गया था।
बॉलीवुड अपना शोक ट्विटर के माध्यम से जता रहा है। अनुपम खेर जिन्होंने एमएस धोनी में सुशांत के पिता का किरदार निभाया लिखते हैं – “मेरे प्यारे सुशांत आखिर, क्यों, क्यों”
सतीश कौशिक लिखते हैं “बहुत दुखद आखिर तुमने यह क्यों किया सुशांत”