कन्या राशिफल 2021 के अनुसार पंचम भाव में शनि देव की उपस्थिति के कारण आपको सकारात्मक फल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इस साल आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को भी मिलेंगे। शनि की दृष्टि के कारण करियर मे उतार-चढ़ाव में आएंगे और आपका ध्यान भटक सकता है।
इस वजह से आप कोई भी काम समय पर नहीं कर पाएंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं। ऐसी स्थिति में आपको छोटे या बड़े अवसरों का पूरा लाभ उठाने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए थोड़ा मुश्किल समय है। निवेश के समय सावधान रहें वरना नुकसान हो सकता है।
जनवरी, मई, सितंबर और दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस समय आप अनेक स्रोतों से पर्याप्त धन काम पाएंगे। इसके अलावा बाकी महीनों में आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
छात्रों को इस साल सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए यह समय सही नहीं लग रहा है। पहले से ज्यादा मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। मेहनत से ही आप अपने प्रयासों को सफल बना पाएंगे।
पारिवारिक जीवन की बात करें तो शनि देव कम फलदायी प्रभाव देंगे। इस वजह से साल की शुरुआत का समय तो परिवार के लिए अच्छा होगा लेकिन आखिरी कुछ महीनों में पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। विवाहित जातकों के जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। पारिवारिक मुद्दों के कारण आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है।
वहीं नवविवाहित जोड़ों को संतान का सुख मिल सकता है। जिन कन्या राशि के जातकों की पहले से ही संतान है, वे अपने बच्चों की प्रगति देखकर खुश होंगे। किसी से प्यार करते हैं तो शुक्र के आपकी राशि में स्थित होने के कारण आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। शुक्र के प्रभाव से आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और आप अपने प्रेमी से शादी करने के बारे में भी सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी यह साल अच्छा रहेगा। अंदर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि, कोई चोटी-मोती परेशानी हो सकती है जिनका इलाज करवाना ही सही रहेगा।
कन्या राशिफल 2020 करियर – Virgo horoscope 2021 career in Hindi
कन्या राशि के लोगों के लिए हमेशा से ही उनका करियर महत्वपूर्ण रहा है। साल की शुरात में ऑफिस के काम में मन लगाने लें दिक्कत हो सकती है और आपको थोड़ा समय निकालकर अपने दिमाग को आराम देने की जरूरत है। काम के मामले में आप इस साल खुद से भी आगे निकाल जाएंगे। फरवरी में आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। 11 मार्च को बुध के कुम्भ राशि में आने पर आपकी करियर में खूब सफलता मिलने वाली है।
6 अप्रैल को बृहस्पति मकर राशि में आएंगे और इसके बाद से आपका पूरा साल करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। मई के महीने में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन 24 मई को शुक्र के वृषभ राशि में आने के बाद आपको अपनी मेहनत का फल भी मिल जाएगा और प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है। ऑफिस में काम बोझ कम हो सकता है जिससे आप अपने करियर और जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान दे पाएंगे। 22 सितंबर को बुध के तुला राशि मे आने से साल का अंत आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
कन्या राशिफल 2021 आर्थिक स्थिति – Virgo horoscope 2021 finance in Hindi
कन्या राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति इस साल थोड़ी कमजोर बनी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा और मंगल के अष्टम भाव में आने पर आपको कुछ गुप्त स्रोतों से धन कमाने का मौका मिल सकता है।
इसके साथ ही छाया गृह राहू भी नवम भाव में स्थित होगा जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। इस साल खासतौर पर अप्रैल से सितंबर तक खर्चों में इजाफा हो सकता है जिससे पैसों की तंगी भी हो सकती है।
कुल मिलकर यह कहा जा सकता है कि जनवरी से दिसंबर तक आपको लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और मई का महीना भी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी कुछ लेकर आएगा।
कन्या राशिफल 2021 शिक्षा – Virgo horoscope 2021 education in Hindi
कन्या राशि वाले छात्रों के लिए साल 2021 संवेदनशील रहेगा। सफलता पाने के लिए इस वर्ष आपके पास बस एक ही रास्ता है और वो है मेहनत। इस वर्ष शनि के पंचम भाव में होने के कारण कन्या राशि के छात्रों को परेशानियों का सामना करण पड़ सकता है। इस वजह से आपको अपने लक्ष्य को पाने के जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। परिश्रम से ही आप अपनी मंजिल को हासिल कर पाएंगे।
लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अब अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए आपको दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी।
जो बच्चे उच्च शिक्षा पाने की सोच रहे हैं, उन्हें इस साल कई अवसर मिल सकते हैं। आपको खुद हैरानी होगी कि कितनी जल्दी आपके सामने आगे बढ़ने के अवसर आ रहे हैं।
जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, अगस्त के महीने में उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
इसके अलावा मई का महीना का महीना भी आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि, आपको अपनी समझदारी से अवसरों से लाभ उठान है। राजनीति या सोशल सर्विस से संबंधित विषय में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह साल आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
कन्या राशिफल 2021 पारिवारिक जीवन – Virgo family horoscope 2021 in Hindi
आपके लिए आदर और सम्मान बहुत जरूरी होता है। इसके बिना ना तो आप किसी को पसंद करते हैं और ना हि किसी से प्यार करते हैं। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से सम्मान मिलेगा जिससे आओ सहज और प्रोत्साहित महसूस करेंगे। 6 अप्रैल को बृहस्पति मकर राशि में आएंगे जिससे परिवार के साथ खूब समय बिता पाएंगे। आप खुद में कुछ सुधार कर सकते हैं।
4 मई को शुक्र के वृषभ राशि में आने पर आप अपनी उम्र का कोई दोस्त बना सकते हैं। एक बार दोस्ती करने के बाद पूरे मन से उसे निभाते हैं। लोगों को पता है कि जरूरत पड़ने पर आप उनकी मदद जरूर करेंगे।
कन्या राशिफल 2021 वैवाहिक जीवन और संतान पक्ष – Virgo marriage horoscope 2021 in Hindi
कन्या राशिफल 2021 के अनुसार आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। वर्ष के पहले 3 महीनों में आपके पार्टनर को ऑफिस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सितंबर से दिसंबर के बीच ऐसा हो सकता है। इससे परिवार की स्थिति में भी सुधार आएगा।
इसके साथ ही धन कमाने में आपको अपने पार्टनर का भी साथ और सहयोग मिलेगा। इन महीनों के अलावा आप दोनों के बीच मनमुटाव रह सकता है। अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें क्योंकि उन्हें कोई बीमारी हो सकती है। इसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। किसी वजह से ससुराल वालों से अनबन हो सकती है। ऐसी स्थिति में अपने ससुराल के लोगों से किसी भी मुद्दे पर सोच-समझकर बात करें।
संतान को दी गई सीख और परवरिश से उनकी नजरों में आपका सम्मान बढ़ेगा। अगर आपके बच्चे विदेश जाना चाहते हैं तो उनकी यह इच्छा भी पूरी होगी। आपके बच्चे पहले से ज्यादा अनुशासित और प्रेरित दिखेंगे। जनवरी, फरवरी, मई, जुलाई और अगस्त के महीने शादीशुदा लोगों के लिए बहुत अच्छे साबित होंगे।
कन्या राशिफल 2021 लव लाइफ – Virgo love horoscope 2021 in Hindi
साल की शुरुआत में ही कन्या राशि के जातक किसी सीरियस रिलेशनशिप में बंध सकते हैं। अपनी बुद्धिमानी और संयम से आप लोगों को आकर्षित करते हैं। आप उन लोगों में आते हैं जिन्हें दूसरे हमेशा गंभीरता से लेते हैं और आप झूठे रिश्ते की बजाय एक सच्चे रिलेशनशिप में विश्वास रखते हैं। मंगल के 22 फरवरी को वृषभ राशि में आने पर रोमांटिक लाइफ का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। वहीं सिंगल लोगों को भी अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
इस साल रिश्ते के बीच आने वाली परेशानियों को बात कर के सुलझाने की कोशिश करने। 11 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में आएंगे जिससे आप किसी बुरी आदत या संगत में पड़ सकते हैं। ये आपके रिलेशनशिप पर हावी हो सकता है। बाद में पछताने से अच्छा है कि आप अभी संभलकर चलें।
21 नवंबर को बृहस्पति के कुम्भ राशि में आने पर अपने पार्टनर पर नजर रखें। काम या पैसों के चक्कर में आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। इसे अपने रिश्ते पर हावी ना होने दें और चीजों को ठीक करने की कोशिश करें।
कन्या राशिफल 2021 सेहत – Virgo health horoscope 2021 in Hindi
छाया गृह राहू के तीसरे भाव में होने के कारण वर्ष 2021 में कन्या राशि के लोग एनर्जी से भरे रहेंगे। साल की शुरुआत में गुरु गृह 6 अप्रैल को आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। 15 सितंबर 2021 तक का समय सेहत के लिए नाजुक है।
इस साल कन्या राशि के कुछ लोगों को डायबिटीज और मूत्र मार्ग से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। अपच और एसिडिटी हो सकती है।
कन्या राशिफल 2021 के अनुसार सालभर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आपको खासतौर पर अप्रैल, अगस्त और सितंबर के महीनों में सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह तनाव से खुद को दूर रखें और अपने सेहत का ख्याल रखें।
कन्या राशि के लिए उपाय – Kanya rashi ke liye upay in Hindi
बुधवार के दिन पन्ना रत्न धारण करें। मंगल और बुध ग्रह की शांति के लिए मंगलवार के दिन सबूत मूंग डाल पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन गए को खिलाएं।
श्री दुर्गा चालीसा का शुक्रवार को पाठ करने से आर्थिक तंगी दूर होगी। शुक्रवार के दिन देवी के मंदिर जाकर लाल रंग के फूल और फल अर्पित करें।